PYAAR KI BHOOL BHULAIYIYA

ज़रा सी दिल ने चोट खाई, ज़रा से हम लड़खड़ाए,
तेरे मैखाने से फिर भी हम बाइज़्ज़त चले आये।

दोनों ही चले थे इश्क़ की राहों में मोहकम कदम,
ज़रा दूर चलके क्यूं थे फिर तेरे पैर डगमगाए।

मुझे तो नाज़ था दिल की ज़ुबान रहती थी बुलंद,
तुझसे मिलके फिर कशिश में लब क्यों थरथराए।

शैतान ने जहन्नम में जब हमें सज़ा का खौफ़ सुनाया,
हमने कहा ज़ालिम ने ज़मीं पर ही थे लाखों सितम ढाये।

हया से सुरखुरु हो गया रुखसार तब अपना,
जब हम उनकी महफ़िल में खड़े थे बिन बुलाए।

खुदा की अदालत ने हमें जब गुनाहगार ठहराया,
हैरान थे हम के वह भी बैठे थे घबराए।

मुहब्बत ना करना, रवि, यह ऐसी भूल भुलैया है,
जो आया यहां इक बार, ज़िन्दा वापस ना जा पाए।

HAMAARI AAH PE UNKI UNH

कहने को तो रहते हैं वह मेरे दिल के पास,
पर कहाँ वह होते हैं जब मैं होता हूँ उदास।

उन्हें तो जीने से भी इतना है प्यार,
हमें तो मरना भी ना आया रास।

मेरे दिल की धड़कन उनके दिल से जुड़ी है,
पर दिल-ए-खामोश का भी उन्हें न हुआ एहसास।

हमने जान निकाल के उनके हाथों में रख दी,
वह बोले, “आम है, कुछ और नहीं है खास?”

लोग कहते हैं अच्छा लिखते हो, रवि,
पर उन्हें तो यह सब लगता है बकवास।

WHAT DAD MEANT TO ME?

Let me try to search in my heart,
What you meant to me;
Though cruel death did us apart,
You live through your memories.

Thirty-five years since that day in May,
I haven’t really seen a better man,
It all seems it was just yesterday,
When you could do which no one can.

I think of you as a lighthouse,
I could steer my life’s ship by;
Though for others fear you’d arouse,
Your deep love often made me cry.

You’re the one whose death I bemoan
You could stand tall and proud;
It didn’t matter to you if you’re alone,
You were never part of the crowd.

You were a terror, but I knew for sure,
You had a heart of gold;
Your intentions were forever pure,
Your courage made me bold.

You often called a spade a spade,
Consequences never caused you worry,;
No one ever saw you afraid,
You were always in a flaming hurry.

Our lives were forever affected,
When you met with sudden death;
For your unfinished work I was selected,
From the time of your last breath.

Now that mom has reached you above,
I can see on your face your signature glee;
There is someone who lived in your love,
Alone in this world she could never be.

Mona, JP and I am still here,
To carry forward your legacy;
To see you no one needs look anywhere,
In us, with us, our dad, anyone can see.

DIL MEIN KYAA ARMAAN THE

दर्द भरे दिल की सदा तुझ को सुनाना चाहता था,
था तो मुश्किल मगर तुझे अपना बनाना चाहता था।

दिल में छिपे थे कितने तूफान तुझे तो खबर न थी,
सारे वो जज़्बात मैं तुझ को जताना चाहता था।

ज़िन्दगी ने मुझे गिर गिर के क्या कुछ दिया सिखा,
तुझ को वो सब हसीं हसीं सिखाना चाहता था।

संग-ए-दिल तूने मुझे चुन चुन के दिए थे ज़ख्म,
तेरे वो दर्द-ए-ज़ख्म मुस्तकिल भुलाना चाहता था।

लोग कहते थे दूर रहो शमा से ओ परवाने,
मुझमें यह फितूर अपनी हस्ती मिटाना चाहता था।

तूने तो वादा करके क्या क्या बहाने बनाये थे मगर,
मैं तो तुझसे मिलने का सिर्फ इक बहाना चाहता था।

तूने, ओ बेरहम, मुझपे गिराए सितम हज़ारों,
में तो तेरी बज़्म में दो आंसू गिराना चाहता था।

अब तो, रवि, ज़िन्दगी में, मैं रहूं या न रहूं,
तेरे प्यार में मैं इक पल मुस्कराना चाहता था।

JUNG DA AILAAN

ਸਰੋੰ ਦੇ ਖੇਤਾਂ ਚ ਖੇਡਦੇ ਸੀ ਗਬਰੂ,
ਗੀਤ ਗਾਂਦੀਆਂ ਸੀ ਮੁਟਿਆਰਾਂ,
ਪਰ ਜੱਦ ਦੇ ਨਸ਼ੇ ਹਨ ਪੰਜਾਬ ਚ ਸ਼ੁਰੂ,
ਅਫੀਮ ਤੇ ਗਾਂਜੇ ਮਾਰਦੇ ਨੇ ਫੁਨਕਾਰਾਂ।

ਇਸ ਧਰਤੀ ਤੇ ਅਸੀਂ ਹੂਏ ਹੈਂ ਵੱਡੇ,
ਇਹ ਧਰਤੀ ਸੀ ਵੀਰ ਜਵਾਨਾਂ ਦੀ,
ਹਰੇ ਭਰੇ ਖੇਤਾਂ ਚ ਚਲਦੇ ਸੀ ਗੱਡੇ,
ਸੰਗਤ ਸੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਤੇ ਮਰਦਾਨਾ ਦੀ।

ਸੌਣ ਚ ਪੈਂਦੀਆਂ ਸੀ ਪੀਂਗਾਂ,
ਹੁੰਦੀ ਸੀ ਕਿਕਲੀ ਕਲੀਰ ਦੀ,
ਜੱਟ ਮੇਹਨਤ ਕਰਕੇ ਮਾਰਦੇ ਸੀ ਡੀਂਗਾਂ,
ਇਜ਼ਤ ਸੀ ਗਰੀਬ ਦੀ ਤੇ ਅਮੀਰ ਦੀ।

ਭੰਗੜਾ ਤੇ ਗਿਦਾ ਪਾਂਦੇ ਸੀ ਸਾਰੇ,
ਸੁਣਦੇ ਸੀ ਟੱਪੇ ਤੇ ਬੋਲੀਆਂ,
ਕਿਤੇ ਨਾ ਸੀ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਹਤਿਆਰੇ,
ਮਿਲਦੀਆਂ ਨਾ ਸੀ ਜ਼ਹਿਰੀਲੀ ਗੋਲੀਆਂ।

ਲਗਦਾ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਲੱਗ ਗਈ ਹੈ ਨਜ਼ਰ,
ਖੂੰਜ ਗਈ ਹੈ ਖੁਸ਼ੀਆਲੀ,
ਇਹ ਸਭ ਹੈ ਇਸ ਜ਼ਹਰ ਦਾ ਅਸਰ,
ਖ਼ਤਮ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ ਹਰਿਆਲੀ।

ਆਓ ਸਬ ਮਿਲਕੇ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਬਚਾਈਏ,
ਨਾ ਕਰੀਏ ਮੌਤ ਦੇ ਸ਼ਾਹੂਕਾਰਾਂ ਨੂੰ,
ਫਿਰ ਤੋਂਹ ਦੇਸ਼ ਨੂੰ ਖੁਸ਼ਹਾਲ ਬਣਾਇਏ,
ਸਜ਼ਾ ਦਿਲਈਏ ਇਹਨਾਂ ਹਤਿਆਰਿਆਂ ਨੂੰ।

ਅਸੀਂ ਨਹੀਂ ਡੁਬਾਣਾ ਗੁਰੂ ਗੋਬਿੰਦ ਸਿੰਘ ਦਾ ਨਾਮ,
ਅਸੀਂ ਹਾਂ ਬੰਦਾ ਬਹਾਦਰ ਦੇ ਬਾਲ।
ਸਾਰੇ ਰਲ ਕੇ ਫੈਲਾਯੋ ਇਹ ਪੈਗ਼ਾਮ,
ਸਾਡੀ ਜੰਗ ਹੈ ਮੌਤ ਦੇ ਸੌਦਾਗਰ ਨਾਲ।

(Pic courtesy: Indiatimes.com)

Saron de khetan ch kedade si gabroo,
Geet gaandiyan si mutiyaaran,
Par jadd de nashe han Punjab ch shuru,
Afeem te gaanje marde ne funkaara.

Is dharti te aseen hoye haan wadde,
Eh dharti si veer jawaana di,
hare bhare khetan ch chalde si gadde,
sangat si Guru Nanak te Mardana di.

Saun ch paindiyan si peengan,
Hundi si kikli kaleer di,
Jatt mehnat karke maarde si deengan,
Izzat si ameer di te gareeb di.

Bhangra te Gidda paande si saare,
Sunade si tappe te boliyan,
Kite na si nashe de hatiyare,
Mildiyan na si zehreeli goliyan.

Lagda Punjab nu lagg gayi hai nazar,
Khunj gayi hai khushiyali;
Eh sab hai is zehr da asar,
Khatam ho gayi hai hariyali.

Aao sab milke Punjab nu bachayiye,
Naa kariye maut de sahukaaran nu,
Phir tonh desh nu khushhaal banayiye,
Saza dilayiye ehna hatiyariyan nu.

Aseen nahin dubaana Guru Gonind da naam,
Aseen haan Banda Bahadur de baal,
Saare mil ke phailao eh paighaam,
Saadi jung hai maut de saudagar naal.

APNA APNA DIL, APNI APNI YAAD

तेरा ज़ुल्फ़ों का झटकना,
और आंखों का मटकना,
अभी तक याद है।

बिजली में मुझ से लिपटना,
दफ़अतन फिर से चिपटना,
अभी तक याद है।

गले में आवाज़ अटकना,
रात को बेचैन भटकना,
अभी तक याद है।

शर्मा के चेहरे का भड़कना,
नज़रों का रह रह के फड़कना,
अभी तक याद है।

पूछो क्या हुआ, उस पर झिझकना,
होंठों का अंदर पिचकना,
अभी तक याद है।

फिर…

तेरे जाने पे मेरा तड़पना,
तेरे लिए लोगों से झड़पना,
क्यों तुझे नहीं याद है?

तेरे हिज्र में मेरा सिसकना,
आते ही तुझ से सिमटना,
क्यों तुझे नहीं याद है?

याद कर ना….

BIBI DA NAUKAR

ਤੇਰੇ ਹੱਥਾਂ ਤੋਂਹ ਕੁੱਟ ਖਾਣ ਦਾ ਮੇਰਾ ਕੋਈ ਖਿਆਲ ਨਹੀਂ,
ਪਰ ਤੇਰੇ ਹੱਥਾਂ ਤੋਂਹ ਦੂਰ ਮੈਂ ਭੱਜਾਂ ਇਹ ਭੀ ਮੇਰੀ ਮਜ਼ਾਲ ਨਹੀਂ।

ਸਾਰੀ ਤਨਖਵਾਹ ਤੇਰੇ ਕਪੜ੍ਹਿਆਂ ਤੇ ਖਰਚ ਦਿੰਦਾ ਹਾਂ,
ਫੇਰ ਵੀ ਫ਼ਕਰ ਹੈ ਮੈਂ ਕੋਈ ਗ਼ਰੀਬ ਕੰਗਾਲ ਨਹੀਂ।

ਮੇਰੇ ਚੇਹਰੇ ਦਾ ਹਰ ਵਕ਼ਤ ਉਡਿਆ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ ਰੰਗ,
ਕੀ ਇਹ ਤੇਰੀ ਤਿੱਖੀ ਨਜ਼ਰ ਦਾ ਅਨੋਖਾ ਕੋਈ ਕਮਾਲ ਨਹੀ?

ਸਾਰਾ ਦਿਨ ਤੇਰੀ ਤੂੰ ਤੂੰ ਮੈਂ ਮੈਂ ਸੁਣਦਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹਾਂ,
ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਅਚੰਭਾ ਲਗਦਾ, ਮੈਂ ਫੇਰ ਭੀ ਹਾਲ ਬੇਹਾਲ ਨਹੀਂ।

ਡਿਨਰ ਖਾਣ ਤੋਂਹ ਬਾਅਦ ਥੱਕ ਕੇ ਮੈਂ ਸੌਂ ਜਾਂਵਾਂ,
ਇਹੋ ਜੇਹੀ ਕਿਸਮਤ ਭੀ ਮੇਰੇ ਨਾਲ ਨਹੀਂ।

ਇਕ ਵਕ਼ਤ ਮੇਰੀਆਂ ਜ਼ੁਲਫ਼ਾਂ ਦੇਵ ਆਨੰਦ ਵਰਗੀਆਂ ਸੀ,
ਹੁਣ ਅਫਸੋਸ ਹੈ ਮੇਰੇ ਸਿਰ ਤੇ ਕੋਈ ਬਾਲ ਨਹੀਂ।

ਇਹਨਾਂ ਕੁਜ ਹੋਕੇ ਵੀ ਮੈਂ ਤੇਰਾ ਰਹੀਆਂ ਹਾਂ ਤੇਰਾ ਰਹਾਂਗਾ,
ਦੂਜੀ ਔਰਤ ਵਲ ਨਜ਼ਰ ਚੁੱਕਣ ਦਾ ਪੈਦਾ ਹੁੰਦਾ ਸਵਾਲ ਨਹੀਂ।

(Pic courtesy: Desiblitz)

Tere hathan tonh kutt khan da mera koi swaal nahin,
Par tere hathan tonh door main bhajaan eh bhi meri mazaal nahin.

Saari tankhwaah tere kapdheyan te kharch dinda haan,
Pher wi faqr hai main koi gareeb kangaal nahin.

Mere chehre daa har waqt udheya rehnda hai rang,
Ki eh teri tikhi nazar da anokha koi kamaal nahin?

Saara din teri tu tu main main sunana rehnda haan,
Lokan nu achambha lagda hai, main pher bhi haal behaal nahin.

Dinner khaan tonh baad thak ke main saun jawan,
Eho jeyi kismat bhi mere naal nahin.

Ik waqt meriyan zulfaan Dev Anand wargiyan si,
Hun afsos hai mere chehre te koi baal nahin.

Ehna kuj hoke wi main tera rehan haan, tera rahanga,
Dooji aurat wal nazar chukkan da paida hunda sawaal nahin.

HASYA PANKTIYAN OF THE DAY #47 – MERA HASEEN KHWAAB

न जाने क्यों मुझे वह समझते नहीं इन्सान,
दो आंखे, दो बाहें, दो पैर, दो हैं मेरे कान।

क्या क्या न मैंने उनके लिए किया, कोई पूछे,
सस्ते कपड़ों की उनके लिए खोल दी है दुकान।

समझता हूँ क्या उन्हें, ये नहीं उन्हें गुमान,
मैं तीर हूँ इक छोटा सा, वह हैं तीर कमान।

उनके घर के बिल्कुल सामने मैने अपना,
बनवाया है खिड़कियों वाला मकान।

दिन रात मैं यह ख्वाब देख रहा हूँ,
हम दोनों की होगी खूब सन्तान।

ताके हम दो और हमारे सौ से,
बस जायेगा हमारा खानदान।

फिर मेरे लिए चुनाव जीतना,
हो जाएगा इतना आसान।

के एक रोज़ मैं बन जायूँगा,
वज़ीर – ए – हिन्दुस्तान।

न जाने क्यों मुझे वह समझते नहीं इन्सान,
दो आंखे, दो बाहें, दो पैर, दो हैं मेरे कान।

TERI YAAD NE RULA DIYA

ज़िन्दगी में अब भी तेरे नाम ने रुला दिया,
सुबह चली गयी पर शाम ने रुला दिया।

प्यार का आगाज़ हंसते हंसते हुआ था मगर,
यकायक प्यार के अंजाम ने रुला दिया।

तेरे इश्क़ में सैकड़ों मुकाम आये राह में,
सोचा न था पर आखरी मुकाम ने रुला दिया।

ज़िन्दगी की कशमकश में हम खुशमिज़ाज़ थे मगर,
पर क्या खबर थी ज़िन्दगी के आराम ने रुला दिया।

तेरी आँखों की कसम पीते रहे और जीते रहे,
बेखुदी तब बढ़ गयी जब एक जाम ने रुला दिया।

तेरे होंठों से होता था इज़हार-ए-उल्फत बार बार,
आखिर में तेरी नज़रों के पैगाम ने रुला दिया।

FUNNY TWIST TO HINDI SONGS #3 – BOL RADHA BOL SANGAM HOGA KE NAHIN

(On 23rd April 18, on my Facebook group ‘Main Shayar To Nahin’, I started a new series. Here is the third one of the series)

मेरे जेब का नोट और तेरे हाथ के वोट का,
बोल वोटर बोल संगम होगा के नहीं – 2
“नहीं, कभी नहीं”

कितने चुनाव लड़ चुका हूँ इस गद्दी को पाने में,
हर बार डिपाजिट लूज़ किया है इस सपने सुहाने में,
बैंक का बढ़ता लोन कभी कम होगा के नहीं,
बोल वोटर बोल संगम होगा के नहीं….
“जा, जा”

दो नदियों का मेल अगर इतना पावन कहलाता है,
क्यों न जहां राजनीतिक दल मिलते हैं, स्वर्ग वहां बस जाता है,
नोट से काम न चला तो व्हिस्की रम होगा के नहीं,
बोल वोटर बोल संगम होगा के नहीं..
“ऊंह”

एक बार मुझको मौका दो पावर में आ जाने का,
फिर देखो मैं टूर करूँगा सारे ही ज़माने का,
इस से आपकी प्रॉब्लम का हल होगा के नहीं,
बोल वोटर बोल संगम होगा के नहीं…
“जाओ न, क्यों सताते हो, होगा, होगा, होगा”

FUNNY TWIST TO HINDI SONGS #2 – CHAUDHVIN KA CHAND HO

(On 23rd April 18, on my Facebook group ‘Main Shayar To Nahin’, I started a new series. Here is the second one of the series)

अमावस का चाँद हो, या काली रात हो,
जो भी हो तुम खुदा की कसम करामात हो।
अमावस का चांद हो….

चेहरा है जैसे कद्दू पे रखा हुआ तरबूज़,
या कोई बल्ब हो जिसका उड़ा हुआ हो फ्यूज़,
लगता है सबको ऐसे तुम एक में सात हो।
अमावस का चाँद हो..

ज़ुल्फ़ें हैं जैसे कई साल गेसू न धोये हुए,
मूंझे हैं जैसे धनिये के पौधे बोये हुए,
कहते हैं सब के तुम महाकाली साक्षात हो।
अमावस का चांद हो….

कान हैं जैसे हों कुंडें कढ़ाई के,
दांत हैं जैसे बने हों पुरानी मलाई के,
काली हो जिसमें स्याही तुम वो दवात हो।
अमावस का चांद हो…

FUNNY TWIST TO HINDI SONGS #1 – AAPKE PEHLU MEIN AAKE RO DIYE

(On 23rd April 18, on my Facebook group ‘Main Shayar To Nahin’, I started a new series. Here is the first one of the series)

आपके पहलू में आके रो दिए,
उसी पानी से कपड़े हमने धो दिए;
आपके पहलू में आके…

Bill धुलाई का सहा जाता नहीं,
पर गंदे कपड़ों में अब रहा जाता नहीं,
साबुन को घिसा घिसा के धो दिये,
आपके पहलू में आके…

बदबू ने जब भी किया हमको उदास,
ले आये कपड़ों के साथ पानी और घास,
ज़ोर लगाया ज़ोर लगाकर धो दिए,
आपके पहलू में आके….

HASYA PANKTIYAN OF THE DAY #46 – GALAT FEHMI PYAAR MEIN

ज़िन्दगी में एक दफ़ा आया यह मुकाम,
जब हमें हो गया था खांसी और जुकाम।

हौले हौले निकली भारी आवाज़ हमारी सुनके,
उन्हें लगा यह उनके प्यार का है अंजाम।

सांस हमारी फूली देख उन्होंने जज़्बाती समझ लिया,
इस गलत फहमी में यारो हम हो गए बदनाम।

यहां खांसी हमारी दिन बा दिन बढ़ती जाती थी,
वहां उनकी दिल्लगी ने जीना किया था हराम।

दोस्तो, सर्दी लगने पे फौरन जाईये दवाखाने,
इससे पहले माशूका करदे आपका काम तमाम।

डॉक्टर की दवाई का असर तो देखिए,
खांसी और महबूबा दोनों को किया सलाम।

नहीं तो बिमार की हालत कुछ ऐसी बन आयी थी,
खुद ही अपनी मौत का किया था इंतजाम।

HASYA PANKTIYAN OF THE DAY – WEEKLY COMPILATION #4

I have this Facebook group called Main Shayar To Nahin‘. Unlike many other groups on Shair-o-Shayari with members running into tens of thousands, I am very cautious about adding members. Following is the description:

“A group for Nazams, Ghazals and Shayari (but not songs). You can either upload your own or of a poet/writer. This is indeed a group for earnest fans of good and serious poetry. YOU SHOULDN’T BE JOINING IT IF YOU ARE ONLY INTO FRIVOLOUS, COPY-PASTE, FAST-FOOD EQUIVALENT IN SHAIR – O – SHAYARI.

Please avoid:

1. Greetings except in poetry.
2. Religious posts including pictures of gods and goddesses.
3. Pornographic, obscene or vulgar stuff.
4. Irrelevant stuff such as sharing phone numbers and ‘Hi, anyone from Pahargang?'”

On the 19 Jan 18, I started with a regular ‘Sher Of The Day’ penned by me. I shall be doing a weekly compilation of those too on this blog. Three days later, on 22 Jan 18, I started with another series ‘Hasya Panktiyan of the Day’. I am doing a weekly compilation of those that are not long enough to stand as separate posts. This is the fourth one:

Hasya Panktiyan of the Day #39

शादी के बाद पड़ गया उनको भी रोना,
जिन्हें बीवी नज़र आती थी चांदी या सोना,
बर्तन और कपड़े धोने में वह माहिर हैं अब,
जिन्हे कभी हाथ तक भी आता न था धोना।

Hasya Panktiyan of the Day #40

रात ख्यालों में वह आयी सांस रुक गयी,
कांपते लबों की प्यास बुझ गयी;
भारी भरकम बदन पेड़ पर जब बैठा,
हर शाख पेड़ की खुद बा खुद झुक गयी।

(Clipart courtesy: pngtreee)

Hasya Panktiyan of the Day #41

काश उन्हें रोक लेता आने से पहले,
और सोच लेता तसवीर बनाने से पहले;
लेकिन क्या करूँ मेरी किस्मत ही ऐसी थी,
देख लिया उनको मैने नहाने से पहले।

Hasya Panktiyan of the Day #42

ज़ालिम तूने मुझे कर दिया है तबाह,
रात से अब हौले हौले हो गयी है सुबह;
तेरे पैर दबाते दबाते थक गए हैं हाथ,
और यह करने की तू देती नही कोई तनख्वाह।

Hasya Panktiyan of the Day #43

बहुत अरसे से वह आये नहीं इधर,
जो ले गए थे मुझसे उधार,
रह रह के मैं देखता हूँ उधर,
पैसे ले के जहां हुए थे वो फरार।

Hasya Panktiyan of the Day #44

खुदा के बाद उनका ही नाम आता था लब पे,
पर एक दिन उनकी बहन को देख जो लिया;
अब भी बीवी दूसरे नंबर पर ही है,
और साली को कहते हैं: या खुदा, या खुदा।

Hasya Panktiyan of the Day #45

आखिर उसने दे ही दिया नज़राना,
सिखा दिया शौहर को रोटी बनाना;
लेकिन पूरा हुनर उसने फिर भी न दिया,
अपने हाथ में रखा बेलन चलाना।

(Pic courtesy: Gfycan)

I hope you enjoyed these.

Please wait for the next compilation.

A DRINK IS LIKE A LOOKING GLASS

i-Peg Poem of the Week #8

These poems are for my close friend Maj Vishwas Mandloi’s delightful group of tipplers called i-peg. One has to raise a toast to the committed lot for their single-minded aim of spreading cheers!

The last one was titled ‘Jannat Ke Khwaab Aur Sharaab’.

Here is the eighth one:

A drink is like your faithful canine,

Whisky, gin, vodka, rum, beer or wine;

Savoured in moderation, it remains docile,

Else, you would make it bark and whine.

 

Some of the effects that make it look bad,

Have nothing to do with what you’ve had;

It is really a drink fit for gods in heaven,

How you ingest is what may make it sad.

 

What fault of your wife if you ill treat her?

Likewise liquor is exactly how you greet her;

She is nice to you when you are nice to her,

She will give you a kick if you stoop to beat her.

 

A drink is sure to add to your mood,

All depends upon if you are indeed shrewd;

If happy, you become happier and cheerier,

You are ruder if you started being rude.

 

Liquor can be your worst enemy or best friend,

It can take you to paradise or around the bend;

It is not it but how you treat it that matters,

Like a mirror it just reflects your intent.

Follow

Get every new post delivered to your Inbox

Join other followers:

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
LinkedIn
Share
WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!