शुक्रिया दोस्तो आपने बनाया मुझे प्यार के काबिल,
सारे जहान की खुशियां मुझे हो गईं हासिल।
बस गए हो आप मेरी ज़िन्दगी में इस तरह,
मेरी खुशियों में हर वक़्त आप ही हो शामिल।
आप मेरे साथ हो तो ऐसा लगता है मुझे,
कोई भी काम या इरादा नहीं है मुश्किल।
आप है तो ज़िन्दगी है, प्यार है, मौसकी है,
जैसे तूफानी रात में किसी को मिल गया हो साहिल।
अब जब वापिस आप जा रहे हो मिलने के बाद,
आंख से ही हो, दिल ओ दिमाग से नहीं बोझिल।
जाइए अब मिलन की यादें ले जाइए,
संभाल के रखिए साथ ले जा रहे हो मेरा दिल।
रहेगा इंतज़ार मुझे आपके फिर आने का यूं, रवि,
मेरे वीराने में फिर से फूल जाएंगे खिल।













